उत्तराखंड के मौसम विभाग ने हरिद्वार देहरादून सहित 07 जनपदों में आज भारी बारिश के रेड अलर्ट के साथ अगले 05 दिन का पूर्वानुमान जारी किया।

पर्व, त्यौहार और मेले मौसम एवं जलवायु हरिद्वार

  कल रात से उत्तराखंड में मानसून की बारिश का तीव्र दौर जारी है । ऐसे में प्रदेशभर में मानसून का असर देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड मौसम विभाग केन्द्र देहरादून के निदेशक डॉ सीएस तोमर ने आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें अभी देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व उधम सिंह नगर जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों के साथ ही अन्य सभी जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  कल यानी 10 जुलाई के लिए भी उत्तराखंड में बारिश के अलर्ट की जानकारी दी है।  कल 10 जुलाई को नैनीताल, चंपावत व उधम सिंह नगर जिलों के लिए अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हरिद्वार ,देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश का दौर आगे आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *