महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रायगढ़ जिले के पनवेल स्थित HPCL के LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 3,000 गैस सिलेंडर बह गए।
इनमें खाली और भरे हुए दोनों तरह के सिलेंडर शामिल बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सिलेंडर दिखाई दे तो उसे छूने, उठाने या अपने पास रखने की कोशिश न करें और तुरंत स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दें। अधिकारी बह गए सिलेंडरों की तलाश और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं, जबकि सुरक्षा के मद्देनज़र एडवाइजरी भी जारी की गई है।

