निर्जला एकादशी पर जल वितरण का विशेष महत्व – सुनील सेठी,खड़खड़ी में राहगीरों और श्रद्धालुओं को शरबत प्रसाद वितरित किया गया।

धार्मिक हरिद्वार

निर्जला एकादशी पर जल वितरण का विशेष महत्व – सुनील सेठी। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अपने निज प्रतिष्ठान खड़खड़ी पर मीठा शरबत पानी प्रसाद राहगीरों श्रद्धालुओं को वितरित किया ।

इस अवसर पर सुनील सेठी ने बताया कि निर्जला एकादशी का पर्व हरिद्वार सहित पूरे देश में मनाया जाता है जिसका मां गंगा के पावन तीर्थ हरिद्वार में विशेष महत्व है आज कई संस्थाओं कई लोगों द्वारा जगह जगह मीठा शरबत लगा राहगीरों को जल पिला इस विशेष पर्व की शुभकामनाएं दी। वैसे तो हरिद्वार में गर्मियों में कई स्थानों पर ठंडा जल श्रद्धालुओं को कई भक्तजन समय समय पर वितरित करते रहते है लेकिन आज का दिन विशेष होने पर सैकड़ों स्थानों पर पानी की छबिल लगाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से रुद्र सेठी, प्रकाश सिंह, अमित चौधरी, गौतम कुमार, राहुल अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *