महंगाई और गरीबी का विकल्प दे सरकार-चौधरी चरण सिंह
वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बढ़ते दाम, महंगाई और बढ़ रही गरीबी पर रोष प्रकट करते हुए सरकार से जनता को विकल्प देने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है। जिसका असर सीधा आम आदमी के बजट पर पड़ रहा है। लोगों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। जरूरत की तमाम चीजें आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं। देश मे गरीबी बढ़ रही है। सरकार इसका कोई विकल्प जनता को दे ताकि कुछ राहत मिल सके। उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता ने कहा केंद्र सरकार पहले जनता को विश्वास में लेकर देश में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई नहीं होने के बारे मेंघोषणा करती थी। लेकिन वर्तमान में इसका उल्टा हो रहा है और सरकार लगातार दामों में बढ़ोतरी करती जा रही है। संगठन मंत्री एससीएस भास्कर ने कहा कि ऊर्जा तथा खाने के तेल का कम उपयोग करने के प्रधानमंत्री के सुझाव पर जनता पूरी तरह अमल कर रही है। महामंत्री बाबूलाल सुमन ने कहा कि जिस समय कच्चे तेल का भाव लगभग 40 डॉलर प्रति बैरल था। सरकार ने उस समय भी पैट्रोल डीजल के दाम कम कर जनता को कोई लाभ नहीं दिया। बैठक में रोहिताश शर्मा, एपी गौड,़ महेन्द्र चौहान, जितेन्द्र अग्रवाल, अशोक पाल, रमेशचन्द्र मिश्रा, गिरधारीलाल, गुलाब राय, रामबचन, संतराम, विपिन गोयल, जगराम, युपी सिन्हा, राधेश्याम, ताराचंद, शिवबचन, सुभाष ग्रोवर, शिवचंद्र शर्मा, भोपाल, सुंदरलाल, शिवचरन, हरदयाल अरोडा, मोतीलाल, सुभाषचन्द्र, मोतीलाल, हरगुलाल चौहान आदि शामिल रहे।

