आज मंगलवार को हर मिलाप मिशन जिला चिकित्सालय हरिद्वार में रक्त केन्द्र के प्रभारी डा रविन्द्र चौहान के नेतृत्व में रक्तकेंद्र एवं पैथोलॉजी लेब के कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय हरिद्वार में नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक डा श्याम किशोर सोनी को बुके देकर और मुंह मीठा कर स्वागत किया और बधाई और शुभकामनाएं दीं।
डा श्याम किशोर सोनी प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय हरिद्वार ने कहा कि रक्तकेंद्र में जो भी कठिनाइयाँ और चुनौती होंगी उनको हम सब मिलकर सामना करेंगे।
बुके देकर सम्मान करने वालों में डा रविन्द्र चौहान, अमित कुमार, दिनेश लखेडा, विनोद तिवारी, प्रदीप मौर्य, वर्णिक चौधरी, नवीन बिंजोला, इत्यादि शामिल थे।


