हरिद्वार में दर्दनाक हादसा सप्त ऋषि क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, कई घायल।बस को पीछे करने के दौरान हुआ हादसा, वही एक डंपर रेस्टोरेंट में जा घुसा।मौके पर मची अफरा-तफरी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।राजस्थान के नागौर की पुष्प कंवर की मौत, पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच।
हरिद्वार के सप्त ऋषि क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों तथा पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बस को पीछे करने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला यात्री पुष्प कंवर पत्नी निवासी नागौर, राजस्थान की मौत हो गई। वहीं कई अन्य यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लगभग उसी दौरान एक डंपर अनियंत्रित होकर उसी के समीप बने श्री राम पंजाबी रेस्टोरेंट में जा घुसा, जिससे मौके पर बड़ी अपरा तफरी मच गई ।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्यों की निगरानी की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


