मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा और आंधी-तूफान की प्रबल संभावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गई है। जनपद में देर रात्रि से ही लगातार बारिश हो रही है.श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन कर रहे सभी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थल/सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है।
मौसम सामान्य होने तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी।
सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, DDRF, SDRF, NDRF एवं संबंधित विभाग अलर्ट पर हैं।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:⤵️
किसी भी प्रकार की आपदा, मार्ग अवरोध, भूस्खलन या आपात स्थिति में तुरन्त सम्पर्क करें।
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC): 8958757335, 8218326386
पुलिस सहायता: डायल 112
यात्रियों से अपील की गई है कि वे संयम बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने में सहयोग करें। यह निर्णय पूरी तरह से उनकी सुरक्षा के लिए लिया गया है।


