भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया ,20 मई (अंत्योष्टि के दिन) को समस्त जनपदों में रहेगा अवकाश,सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इससे जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया गया है. जारी आदेश में लिखा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। जिसके कारण उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है. इस दौरान अंत्योष्टि के दिन 20 मई को समस्त जनपदों में सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे. साथ ही तीन दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

