मौसम विभाग ने कल 04 मई को हरिद्वार देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट के साथ 5 दिन का पूर्वानुमान जारी किया।

उत्तराखंड प्रशासन मौसम एवं जलवायु

मौसम विभाग ने उत्तराखंड  के लिए 05 दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। कल के लिए हरिद्वार देहरादून टिहरी पौड़ी सहित कई जनपदों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट तथा अनेक जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज उत्तराखंड के लिए मौसम का 5 दिन का पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार आज पर्वत की क्षेत्र में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है ।

वहींदिनांक 04 मई के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तीव्र से अति तीव्र वर्षा तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। शेष जनपदों में भी 4 में के लिए मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार इन क्षेत्रों में कहानी-कहानी बारिश होने की संभावना है।

इसके बाद 05 मई, 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में  ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए ओलावृष्टि, तेज वर्षा एवं तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
वहीं हरिद्वार , देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल चम्पावत और अल्मोड़ा जनपदों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है।


सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जनपदों को उच्च सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *