“Dream Big, Choose Smart (बड़े सपने, समझदारी से चयन)” विषय पर रा इं का मुंडा खेड़ा में व्याख्यान आयोजित।

शिक्षा हरिद्वार

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कला, लक्सर-हरिद्वार में शनिवार, 02 मई 2026 को विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास हेतु एक प्रेरणादायी “Expert Talk” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Dream Big, Choose Smart (बड़े सपने, समझदारी से चयन)” तथा संदेश “Right Guidance, Bright Future” रहा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मयंक पोखरियाल, सहायक प्राध्यापक, गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार रहे।
डॉ. मयंक पोखरियाल, डॉ भीम दत्त सेमवाल, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती गरिमा कुकसाल, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संतोष कुमार चमोला, श्रीमती सुषमा देवी, श्री तेजपाल सिंह, डॉ नीतू रस्तोगी श्रीमती रीता चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गयाI डॉ संतोष कुमार चमोला ने मुख्य वक्ता डॉ मयंक पोखरियाल का परिचय करवाते हुए अपने विचार प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित कियाI उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, सही करियर विकल्प चुनने तथा सकारात्मक सोच एवं अनुशासन के महत्व के बारे में प्रेरक विचार प्रस्तुत किए।


डॉ. मयंक पोखरियाल ने विद्यार्थियों को बताया कि सही समय पर उचित मार्गदर्शन और समझदारी से लिया गया निर्णय ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनता है। उन्होंने विभिन्न करियर अवसरों, उच्च शिक्षा, कौशल विकास तथा आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।
दोपहर के सत्र में “Stay Clean, Stay Healthy (स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो)” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया ।


जलपान उपरांत विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता विकसित करने हेतु एक विशेष “Mentoring by Eminent Expert ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Stay Clean, Stay Healthy (स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो)” तथा प्रेरक संदेश “My Hygiene, My Responsibility (मेरी स्वच्छता, मेरी जिम्मेदारी)” रहा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में  डॉ. भीम दत्त सेमवाल गुरुकुल फार्मेसी, हरिद्वार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित जीवनशैली एवं स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जो स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. भीम दत्त सेमवाल ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने, हाथों की सफाई, स्वच्छ भोजन, स्वच्छ वातावरण तथा नियमित स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ वातावरण ही सफल एवं सकारात्मक जीवन की आधारशिला हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय डॉ. संतोष कुमार चमोला, पीएम श्री नोडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विशेषज्ञ से उपयोगी जानकारी प्राप्त की। श्रीमती गरिमा कुकसाल ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अल्पाहार के पश्चात आगंतुकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में पौधे आरोपित किए गए I इस दौरान श्रीमती सुषमा देवी, अनवारुल हुसैन, श्री ज्ञान प्रकाश शर्मा, श्री तेजपाल सिंह, डॉ नीतू रस्तोगी, श्रीमती रीता चौधरी, श्री उमेश कंडवाल, मोहम्मद शहज़ेब, मोहम्मद जावेद, श्रीमती पूनम, महेंद्र आदि उपस्थित रहेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *