वीआईपी दर्शन व्यवस्था के विरोध में केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

चार धाम यात्रा प्रशासन समस्या

श्री केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था का तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया है । उन्होंने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया,

साथ ही वीआईपी गेट बंद करने की मांग उठाई गई। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। राज्य सरकार ने भी घटना का संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि धाम की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *