शादी शुदा महिला से शादी में बाधक उसके पिता को मार डालने वाले आरोपी को साथी सहित हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया।

उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मृतक की शादीशुदा पुत्री के प्यार में हुई हत्या, राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल खुलासा, पहले की दोस्ती और फिर षडयंत्र रच कर की हत्या, ब्लाइंड मर्डर केस का राजफाश, पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने  हत्या की पूरी कहानी खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि प्रियांशु पुत्र राजवीर सिंह ग्राम रानानगंला थाना स्योहारा जिला बिजनौर द्वारा दिनांक-27.04.26 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता के पिता राजवीर सिंह की अज्ञात कारणों से सिर पर गहरी चोट पहुचाकर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0-96/26 धारा-103(1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस को घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से दिनांक-27.04.26 की सुबह समय मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक अज्ञात को जिला अस्पताल हरिद्वार के मोर्चरी मे भर्ती कराया गया। जिसकी शिनाख्त परिजनो के द्वारा की गयी।

घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु SSP हरिद्वार द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना स्थल के निरीक्षण व मौके पर फील्ड यूनिट टीम को मिले साक्ष्यों व डिजिटल एविडेंस के आधार पर पुलिस टीम मृतक के साथ शराब पीने वालो की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी। विवेचना में प्रकाश में आए एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पड़ताल करते हुए टीम ने कलियर रोड के पास लकी हॉस्पिटल के बाहर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल पर बैठे संदिग्ध को मौके पर पकड़ कर पूछताछ की गई तो संदिग्ध ने पूरी कहानी बयान कर दी।

संदिग्ध ने बताया कि उसका मृतक की बेटी से प्रेम संबंध है वह उससे शादी करना चाहता था परन्तु मृतक राजबीर के डर से प्रेमिका उसके साथ शादी करने को तैयार नहीं हुई, इस पर उसने राजबीर की हत्या की योजना बनाई। मृतक एवं आरोपियों की पहले से जान पहचान थी दोनों सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे, मृतक की लड़की शादीशुदा थी आरोपी उसका उसके पति से तलाक करवा कर उससे खुद शादी करना चाहता था जो मृतक को मंजूर नहीं थाl

दिनांक 26.04.26 को शाम को अपनी मोटर साइकिल से अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर को बौंगला अण्डरपास के पापुलर के खेत में ले आए जहां छोटेलाल के साथ मिलकर राजबीर के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या की गई। आरोपी अपने साथी छोटेलाल के साथ लकी हॉस्पिटल बहादराबाद में दवाई लेने आया था।

पुलिस ने मौके से पंकज को तथा उसकी निशानदेही पर नहर पटरी मार्ग पर इंतजार कर रहे छोटेलाल को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से उनके मोबाइल, मृतक का मोबाइल (जिससे ठेके पर शराब की ऑनलाइन पेमेंट की गई), मोटर साइकिल आदि बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विवरण आरोपित-

  1. पंकज कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी शर्मा वाली बिल्डिग रोशनाबाद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
  2. छोटे लाल पुत्र गंगा सागर निवासी हाल किरायेदार (लालू के मकान में) रोशनाबाद निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कालोनी थाना कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र 36 वर्ष

बरामदा माल-
स्प्लेन्डर मो0सा0
घटनास्थल से बरामद भौतिक साक्ष्य,
एक हथोडी, 02 पुलिन्दे मृतक के खूनालूदा कपडे,
बरामद मोबाईल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र आदि

पुलिस टीम बहादराबाद-

  1. प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
  2. व0उ0नि0 मनोज गौरोला
  3. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट प्रभारी चौकी बाजार
  4. कानि0 बलवंत सिंह
  5. कानि0 नितुल यादव
  6. कानि0 विकास थापा
  7. कानि0 मुकेश नेगी
    08 कानि0 वीरेन्द्र चौहान
  8. कानि0 ड्राईवर वीरेन्द्र सिंह
  9. कांस्टेबल अरुण चमोली

थाना सिडकुल –
उपनिक्षक अजय शाह थानाध्यक्ष सिडकुल
कांस्टेबल राजेश थाना सिडकुल

सी0आई0यू0 हरिद्वार-
निरीक्षक नरेन्द्र सिंह
उ0नि0 ऋतुराज सिंह
कानि. दीप गौड
कांस्टेबल उमेश
कांस्टेबल वसीम
कांस्टेबल हरवीर

फिल्ड यूनिट टीम-
कानि. अनिल चौहान,
कानि. विनय भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *