हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्यवाही की गई है, प्राधिकरण की टीम द्वारा इन निर्माण कार्यों पर रोक लगाते हुए सील किया गया है।
हरिद्वार ज्वालापुर में तक्षशिला इन्टर कॉलेज के बगल में रामधाम कालोनी में अर्जुन/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा पूर्व निर्मित भूतल के प्रथम तल व द्वितीय तल में लगभग 120′ * 40′ में निर्माण किया जा रहा है।

हरिद्वार आर0के0 पुरम कालोनी में बेरियर न0 6 निकट इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास प्लॉट न0 3 में नाजिर मिरजवान खान पुत्र श्री मिरजयान मोहम्मद आलम खान द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या एच0आर0डी0ए0/एन0आर0/1573/23-24 से विचलन करते हुए सैटबैक को प्रभावित करते हुए निर्माण किया जा रहा है।

हरिद्वार रोशनाबाद सिडकुल में भटटा फैक्ट्री वाली रोड़ पर , बिरयानी वाली दुकान के बगल में फुरकान/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 35‘ * 50‘ के क्षेत्र में भूतल पर कॉलमों की सहायता से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों कों पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए ।


