मनोहर को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी, कांगड़ी में बोरवेल में गिर गया था यह बुजुर्ग।

Police दुर्घटना हरिद्वार

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. 55 साल का एक व्यक्ति बोरवेल के गड्ढे में गिर गया. बताया जा रहा है कि मनोहर बोरिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बोरवेल में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और ऑपरेशन जिंदगी के नाम से रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है. राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुटे हैं और प्रशासन की टीमों की मदद कर रहे हैं।
फिलहाल मनोहर को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं. प्रशासन द्वारा हर संभव संसाधन मौके पर लगाए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द उसे बाहर निकाला जा सके. सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

बोरवेल के गड्ढे में गिरे 55 वर्षीय मनोहर कांगड़ी गांव के ही रहने वाले हैं, पेशे से मजदूर हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने बोरवेल खोदने का ठेका लिया हुआ था. जानकारी के अनुसार कांगड़ी गांव स्थित गली नंबर छह में एक मकान का निर्माण चल रहा था. उसी प्लाट में हैंडपंप लगाने के लिए बोरिंग का कार्य किया जा रहा था, तभी आज शुक्रवार 24 अप्रैल सुबह करीब साढ़े दस बजे की यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *