महानगर कांग्रेस ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

हरिद्वार

हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती बल्कि आरक्षण बिल के आड़ में परिसीमन करवाना चाहती हैं, महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पास हो गया था उसे लागू करने के स्थान पर भाजपा नया बिल लाकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के बारे में झूठ प्रचार कर रही है ।

हरिद्वार महानगर कांग्रेस द्वारा द्वारा प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने दौरान भाजपा सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को भागीदारी देने की बात करती है सर्वप्रथम मोतीलाल नेहरू जी द्वारा महिलाओं के पक्ष में प्रस्ताव लाया था।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और महेश प्रताप राणा ने कहा कि एक और तो सरकार बजट का रोना रोती है और दूसरी और परिसीमन के द्वारा सीटें बढ़ाकर जनता पर हजारों करोड़ का बोझ डालना चाहती है, उन्होंने भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा आरएसएस ने कभी किसी महिला को अध्यक्ष नहीं बनाया ना ही भाजपा ने किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया और एक आध छोड़ दें तो किसी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं बनाई जबकि कांग्रेस में बड़ी संख्या में ऐसे उदाहरण देखने को मिलेंगे।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा पर कुछ नहीं करती। बढ़े अपराधों पर चुप्पी रखती है उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वी आई पी का नाम अभी तक उजागर नहीं किया है उन्होंने कहा भाजपा के शासन में महिलाओं पर अपराध भी बढ़े हैं। उन्होंने 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग की।इस अवसर पर  नलिनी दिक्षित,मोहन सिंह राणा, राजीव भार्गव, अरुण चौहान, सतेन्द्र वर्मा, हिमांशु राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *