पी एम श्री अटल उत्कृष्ट रा० इं ०का० मुण्डा खेडा कलां, लक्सर में अग्नि शमन सेवा सप्ताह के अन्तर्गत सुरक्षित विद्यालय आदि अनेक विषयों पर कार्यक्रम आयोजित।

शिक्षा हरिद्वार

आज वृहस्पतिवार को पी. एम श्री अटल उत्कृष्ट रा० इं ०का० मुण्डा खेडा कलां, लक्सर, हरिद्वार में अग्नि शमन सेवा सप्ताह के अन्तर्गत सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के विद्यालय जागरुक समाज विषयों पर विभिन्न क्रार्यक्रम आयोजित किये गये।

इस मौके पर  कुंवर सिंह राणा, अग्नि शमन अधिकारी, लक्सर एवं उनकी टीम सदस्यों द्वारा छात्र/छात्राओं को आग की रोकथाम के लिये किये जाने वाले उपायों को मॉक ड्रिल द्वारा करके दिखाया गया। कार्यक्रम में डा० नीतू रस्तोगी व श्रीमती सुषमा देवी द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाले २० छात्र / छात्राओं में से  प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों में प्रथम कक्षा 10 के प्रिंस सैनी ,हितीय स्थान कक्षा 12A की छात्रा कु ०रात्रनन्दिनी तथा तृतीय स्थान इसी कक्षा की पायल गौतम ने प्राप्त किया। इन सभी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में संस्थाध्यक्ष  सुभाष चन्द ने अग्नि शमन सेवा की पूरी टीम को धन्यबाद दिया। इस मौके पर विनोद यादव, श्रीमती सुषमा देवी, श्रीमती गरिमा कुकशाल,  तेज पाल सिंह, श्री मती लीना शर्मा, डा0 नीतू रस्तोगी, श्रीमती रीता-चोधरी , ब्रहमपाल, मौ० शाहजेब, महेन्द्र, श्रीमती पूनम इत्यादि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *