बाल दिवस पर जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार में नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी गई और अनेक कार्यक्रम हुए आयोजित।

राष्ट्रीय हरिद्वार

https://youtube.com/shorts/yNDqoGjZkVY?si=6wykNx37vWGJ4-1_

जवाहरलाल नेहरू की 134 की जयंती मनाई
हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। इस मौके पर केंद्र के उपाध्यक्ष डॉ शिव शंकर जायसवाल जी ने कहा की नेहरू बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे । जिस समय देश मे कुछ नही था उस वक्त उनके मन में इसरो की स्थापना की बात आना । उनकी दूरगामी सूचना सोच को दर्शाता है उन्होंने कहा नेहरू जी को बच्चे बहुत प्रिय थे इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने के लिए देश वासियों से अपील की थी और आज तक उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पंडित नारायण दत्त तिवारी ने नेहरू जी के नाम से इस संस्था की स्थापना की थी। नेहरू जी के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही । बाल दिवस पर यहां रस्सा कस्सी, दौड़ कूद आदि अनेक कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, सचिव सुखबीर सिंह डॉ० हिमांशु द्विवेदी, ओ पी चौहान , ललित शर्मा,जाकिर ,ललित एवं विभोर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *