हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से एवं पुलिस बल की उपस्थिति में ध्वस्त किया गया तथा अनाधिकृत आवासीय निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।

नूरपुर पंजनहेड़ी हरिद्वार में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के सामने भगवती विहार कॉलोनी में दाई तरफ पहली रोड पर अजीतपुर लक्सर रोड पर द्वारा लगभग 25‘ * 15‘ के क्षेत्रफल में किये जा रहे अनाधिकृत आवासीय निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।
स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

हरिद्वार के झंडा चौक जमालपुर से पंचायत कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग पर तालाब के सामने जमालपुर कलां रोड पर लगभग 07 से 08 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।

हरिद्वार के जमालपुर पंचायत भवन से आगे बाग वाली नई कॉलोनी के सामने सराय रोड पर 04 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।
प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गए है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से एवं पुलिस बल की उपस्थिति में ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए ।


