उतरी हरिद्वार कई इलाकों में रात्रि 6 घंटे तो सुबह 8 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद होने से जनता यात्री रहे परेशान। व्यापारियों का सामान खराब तो होटल धर्मशाला वाले रहे परेशान। विद्युत विभाग द्वारा भूमिगत लाइन सही करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों की लेट लतीफी को बताया जिम्मेदार। यही हाल रहा तो कैसे संपूर्ण होगी चार धाम यात्रा सीजन।
महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने के नेतृत्व में भूमिगत विद्युत लाइन की कमियों से जनता को आ रही परेशानी को देखते हुए सड़को पर उतरकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर विरोध जताया। सुनील सेठी ने कहा कि रोजाना उतरी हरिद्वार के कई क्षेत्र रात्रि हो या दिन जिसमें भूपतवाला, सत्यम विहार, गंगा विहार, जसविंद्र, खड़खड़ी सहित भारतमाता पुरम से हरकी पोड़ी तक का क्षेत्र विद्युत विभाग की लापरवाही जिसकी जिम्मेदारी मुख्य रूप से भूमिगत विद्युत लाइन है के कारण कई कई घंटों बिजली संकट झेल रहे है । सीवर कार्यों से रोजाना क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को ठीक करने कोई मौके पर नहीं आता कल 10 घंटे विद्युत आपूर्ति उतरी हरिद्वार के कई क्षेत्रों की बंद रही ये रोजाना के कार्य है।लापरवाह भूमिगत ठेकदारों लेट लतीफी रात्रि में कार्य न करने आने से जनता परेशान है यात्रा सीजन अगले 10 दिन में शुरू है आगे गर्मी सीजन है लेकिन इनकी व्यवस्थाएं खराब होती जा रही है । विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पानी की किल्लत भी बढ़ जाती है । सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल रावत, ओटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, एवं हरिमोहन भारद्वाज ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से रोजाना नुकसान हो रहा है जनरेटर चला कर डीजल का खर्चा बढ़ रहा है पेट्रोल पंपों पर 10 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिल रहा एक तरफ सिलेंडर की वजह से तो दूसरी तरफ विद्युत कटौती से खर्चा बढ़ गया है नुकसान झेलना पड़ रहा है विद्युत विभाग की कार्यशैली नहीं सुधरी तो इनके दफ्तरों के बाहर धरना लगाया जाएगा। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से होटल व्यवसायियों में मनोज कुमार,लाल जी यादव,राजू जोशी,रितेश वशिष्ठ, रितेश शर्मा, देव माहेश्वरी, राकेश सिंह, सन्नी अरोड़ा,आशीष अग्रवाल,एस एन तिवारी, राजेश पांडे, नंदकिशोर पांडे, नंदनसिंह,कृष्णा कुमार, लक्की अनेजा,पावन पांडे,विवेक शर्मा, आनंद यादव, नरेंद्र शर्मा, राम सिंह, देवेंद्र अरोड़ा, राहुल सिंह रहे।

