पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला में आज नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं सम्मान में प्रवेश उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर सेवा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति नकली राम, श्याम लाल, श्रीमती रूमा देवी,अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, शहनाज पत्नी गुलजार ग्राम प्रधान मुंडाखेड़ा कला, नसीर ग्राम प्रधान खड़ंजा कुतुबपुर, प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया ।तत्पश्चात मां सरस्वती के वंदन के साथ नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत और सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ संतोष कुमार चमोला ने बताया कि यह विकासखंड लक्सर का प्रतिष्ठित राजकीय इंटर कॉलेज है । वर्ष 2022 से सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय है तथा वर्ष 2024 में इसे पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित किया गया ।इसके पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को माला पहनाई गई । तत्पश्चात नव प्रवेशित छात्रों को पाठ्य पुस्तकें तथा परिचय पत् वितरित किया ।इसके साथ ही अभिभावकों को भी माला पहनकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थाध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने बताया की विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत अनेक गतिविधियां यथा वार्षिकोत्सव, बाल संसद, यूथ एंड इको क्लब, आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण, बैंड वादन प्रशिक्षण, फील्ड विजिट, शैक्षिक भ्रमण, राज्य से बाहर भ्रमण आदि विविध कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं । तदनुरूप विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं द्वारा अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग किया जाता है।
प्रवेश उत्सव के अवसर पर आज कक्षा 6 में 5 कक्षा 7 में दो कक्षा 8 में एक तथा कक्षा 9 में दो नवीन छात्रों ने विद्यालय में प्रवेश लिया ।इस अवसर पर सुभाष चंद्र त्यागी ने बताया की छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु विभिन्न प्रयास किए जाते हैं । समय-समय पर अभिभावकों से भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क कर उनकी प्रगति की समीक्षा की जाती है ।यूथ एंड इको क्लब कार्यक्रम की गतिविधि के अंतर्गत संचालित विविध कार्यक्रमों पर प्रभारी संतोष कुमार चमोला ने विस्तार से चर्चा की । तत्पश्चात स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी श्रीमती गरिमा कुकशाल के निर्देशन में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया ।आगंतुक अतिथियों द्वारा विद्यालय का अवलोकन करने के उपरांत शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन की भूरि भूरि प्रशंसा की गई । कार्यक्रम का समापन करने के उपरांत सभी आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया ।तदुपरांत उपस्थित गणमान्य लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर गीता रानी, सुषमा देवी, गरिमा कशाल, तेजपाल सिंह, लीना शर्मा, नीतू रस्तोगी, रीता चौधरी, हरेंद्र सिंह रावत, संजीव कुमार, उमेश कंडवाल, ब्रह्मपाल सिंह, मोहम्मद शाहजेब, नौशाद, पूनम आदि उपस्थित रहे।


