विजिलेंस ने डोईवाला के उपखंड शिक्षा अधिकारी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

Dehradun Police अपराध

डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट रिश्वत लेते गिरफ्तार

नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा।डोईवाला: विकासखंड डोईवाला के खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार, यह नेपाली फार्म में किसी निजी विद्यालय की आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के लिए रिश्वत ले रहे थे।

थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर पंजीकृत मु0अ0सं0-7/2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो0अधि0 2018) बनाम धनवीर सिंह बिष्ट, उपशिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून में दिनांक 01.04.2026 को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त धनवीर सिंह बिष्ट हाल तैनाती उप शिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून एवं अभियुक्ता पुष्पांजलि निवासी लेन नम्बर 5 डालनवाला देहरादून, हाल स्वामी उत्तरांचल मार्डन स्कूल गुमानीवाला ऋषिकेश, जनपद देहरादून को शिकायतकर्ता से  उनके गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार  अधिनियम के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति  के बिल के भुगतान के एवज में  1,00,000/- रुपये उत्कोच धनराशि ग्रहण करते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार कर आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गई गहन पूछताछ।

विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया जल्द ही मामले में जांच के साथ होगी अग्रिम कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *