धर्मेंद्र चौधरी एक बार फिर चुने गए प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष, सूर्यकांत बेलवाल महामंत्री सहित 20 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ।

राजनीति हरिद्वार

प्रेस क्लब हरिद्वार के 2026-27 के लिए वार्षिक चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी अध्यक्ष और सूर्यकांत बेलवाल महामंत्री चुने गए। आज हुए चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें धर्मेंद्र चौधरी 84 मत लेकर एक बार फिर से प्रेसक्लब हरिद्वार के अध्यक्ष चुने गए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अश्वनी अरोड़ा को 34 मत मिले।महासचिव पद पर
सूर्यकान्त बेलवाल को 86 ओर डॉ हिमांशु द्विवेदी को 34 मत मिले। अध्यक्ष महामंत्री और कार्यकारिणी चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना आरंभ किया।

प्रेस कलर सभा घर में आयोजित संक्षिप्त स्वागत समारोह में चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी महासचिव सूर्यकांत बेलवाल और 20 कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत किया ।इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि वह प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पिछले वर्ष जो कार्य आरंभ किए थे उन्हें और बेहतर तरीके से पूर्ण किया जाएगा। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्षों डॉ शिव शंकर जायसवाल सुनील दत्त पांडे गुलशन नैय्यर आदेश त्यागी रामचंद्र कनौजिया राजेश शर्मा अमित शर्मा श्रवण झा दीपक नौटियाल नरेश गुप्ता चुनाव संचालन समिति के डॉ मनोज कुमार सोही ,लव कुमार शर्मा, सुभाष कपिल एवं राहुल वर्मा आदि सहित प्रेस क्लब हरिद्वार की आने वरिष्ठ सदस्यों ने और सामाजिक लोगों ने धर्मेंद्र चौधरी सूर्यकांत बेलवाल और कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

कार्यकरिणी मतगणना परिणाम इस प्रकार रहा जिसमें प्रारम्भिक 20 सदस्य कार्यकारिणी में चुने गए।
                  
1-संजीव शर्मा-83
2-डॉ.शिवा अग्रवाल-77
3-कुमार दुष्यत-81
4-शैलेन्द्र सिंह-72
5-कुमकुम शर्मा-77
6-सुदेश आर्य-79
7-बालकृष्ण-85
8-तनवीर अली-85
9-केके पालीवाल-86
10-अमित कुमार शर्मा-88
11-ललितनाथ-87
12-जोगेंद्र सिंह-82
13-रोहित सिखोला-80
14-विकास चौहान-77
15-देवेंद्र शर्मा-81
16-कुलभूषण शर्मा  93
17-नरेश दिवान शैली-81
18-आफताब खान 71
19-शिवप्रकाश शिव- 75
20-मेहताब आलम 81
21-रूपेश वालिया-41
22-गोपाल कृष्ण-43
23-बृजपाल सिंह-33
24-संजय चौहान-  55     कार्यकारिणी सदस्य पद पर क्रम संख्या 1 से 20 तक  ने जीत हासिल की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *