नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई ।

राष्ट्रीय हरिद्वार


गांधी व शास्त्री के आदर्श आज भी देश को दिखा रहे नई दिशा: कांग्रेस नेता। नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल एवं राजवीर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का सादा जीवन, उच्च विचार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को इन महान नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी एवं अनिल भास्कर ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी ने देश को एकता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा इन महान नेताओं के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर बी.एस. तेजियान, गयूर प्रधान एवं रविश भटीजा ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। उनके आदर्श समाज में सद्भाव, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश प्रताप राणा, चलो राम प्रधान, मोहन सिंह राणा, सी.पी सिंह, संजय सैनी, कैलाश प्रधान,, एडवोकेट शाहनवाज, रविंद्र धीमान, राजेंद्र श्रीवास्तव, वेदपाल तेजियान, आर.बी.एल. वर्मा, जगदीप असवाल, विजय सिंह सैनी, डॉ. दिनेश पुंडीर, हेमराज सैनी, सज्जाद, अरविंद चंचल, डॉ. सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *