हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियो के आने का सिलसिला जारी है, जहां दो दिन पहले चार जंगली हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में चहलकदमी करता दिखाई दिया वहीं बीती रात जगजीतपुर इलाके की बालाजी एनक्लेव कॉलोनी में विशालकाय जंगली हाथी चहलकदमी करता हुआ नजर आया।
जिसका विडियो सामने आया है। जंगली हाथी मदमस्त होकर जाता हुआ दिख रहा है। गली से हाथी को गुजरता देख घरों में मौजूद लोग सहम गए। जगजीतपुर क्षेत्र में आए दिन जंगली हाथियों के झुंड पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोग वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

