मदन कौशिक को उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री बनाए जाने पर उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चे से पदाधिकारियों ने उनके खन्ना नगर स्थित कार्यालय पहुंच कर पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा 04 दिसंबर 2018 तक 10 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने का मा0 मंत्री से अनुरोध किया,साथ ही सभी वार्डों में आबादी को दृष्टिगत रखते हुए सफाई कर्मियों की संख्या भी बढ़ाए जाने का अनुरोध किया। मंत्री मदन कौशिक ने मोर्चे के नेताओं की बात को सुना तथा शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।स्वागत करने वालों में मोर्चे के मुख्य संयोजक सुरेन्द्र तेश्वर,संयोजक राजेन्द्र श्रमिक, प्रवीण तेश्वर,तथा साथी आत्माराम बेनीवाल,सलेक् चंद,नानक चंद पेवल,राजेश सुशील वाल्मीकि, आनंद कांगड़ा,बलराम चुटेला,कुलदीप चंचल,संजय चुटेला,राजेश खैरवाल,प्रदीप खैरवाल,जितेंद्र तलवार,काका हवलदार,गोवर्धन,सुभाष खैरवाल,सतीश कुमार,अजय कुमार ,दीपक चावरिया ,एवं पूर्व सदस्य उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग पूनम वाल्मीकि भी शामिल थे

