आम आदमी पार्टी से पार्षद प्रत्याशी रहे देवराज सैनी उर्फ देवा ने अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

राजनीति हरिद्वार

कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम में  बैरागी कैंप वार्ड नंबर-30 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे देवराज सैनी उर्फ देवा ने अपने कई समर्थकों के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सम्मुख कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में रवि राज सिंह, विजय, सन्नी, संजय, शिवम, छोटू, विमल, संजय रावत, मिथुन, गुलशन शर्मा, अजीत, सौरभ, राकेश, अमन, राजू, गौरव, प्रमोद, महेश, राजेंद्र आदि शामिल हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य  की प्रेरणा से प्रेरित होकर पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया व ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में इन सब की पार्टी में ज्वाइनिंग हुई है इनका स्वागत है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह व पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार से आम आदमी त्रस्त है और जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है।
पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी व अशोक शर्मा ने कहा कि धामी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और गरीब आदमी की कहीं सुनवाई नहीं हो पा रही है। भाजपा सरकार मस्त है और जनता त्रस्त है।
पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया व मनोज सैनी ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई से जनता त्रस्त है और उससे घर चलाने में आम आदमी को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। धामी सरकार में अपराधियों का बोलबाला है, महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व विकास चंद्रा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश वासियों को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है जिससे गैस की कालाबाजारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और सरकार जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है।
रवीश भतीजा व शुभम अग्रवाल ने कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और विभागों में जनता का कोई काम बिना रिश्वत दिए नहीं हो रहा है।
इस अवसर पर संजय सैनी, संजय आनंद, पार्षद सुनील कुमार, वसीम सलमानी, आशु भारद्वाज, विकास चौधरी, सुंदर मनवाल, निशा शर्मा, विनोद कश्यप, सुरेंद्र ठाकुर, दिनेश कुमार, दिनेश नेगी, हरद्वारी लाल, राहुल चौधरी, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, अनिल ठाकुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *