स्थापित स्टोन क्रेशरो के द्वारा अवैध खनन, अवैध भण्डारण की प्राप्त शिकायतो के क्रम में मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रवर्तन दल भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून को तत्काल स्टोन क्रेशरो पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त के अनुपालन आज दिनांक 17.03.2026 को निदेशक, भूतत्त्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून की अध्यक्षता में विभागीय प्रर्वतन दल द्वारा तहसील हरिद्वार के अन्तर्गत ग्राम बाडीटीप एवं तहसील लक्सर के ग्राम फतवा, महतौली, मुज्जफरपुर गुजरा, नेहन्दपुर एवं जवाहरखान उर्फ झीवरहेडी में स्थापित कुल 14 स्टोन क्रेशरो में अनियमित्ता पाये जाने की दृष्टिगत स्टोन केशरो को एम०एम०डी०आर०एक्ट, 1957 की धारा 23 सी० एवं उत्तराखण्ड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली 2021 (समय-समय पर यथासंशोधित) के प्राविधानानुसार स्टोन क्रेशरो की पैमाईश कर मौके पर सीज करते हुए ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित किया गया। उक्त स्टोन क्रेशरो पर प्रथम दृष्टिया लगभग 10 करोड से अधिक का अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने की कार्यवाही पृथक से की जा रही है :-
स्टोन क्रेशर का नाम व पता
क्र० सं०
1 मै० हाईवे कन्स्ट्रशन एण्ड केशर ग्राम फतवा तहसील लक्सर
2 मै० सिंह स्टोन केशर ग्राम फतवा तहसील लक्सर
3 मै० किसान स्टोन केशर महतोली तहसील लक्सर
4 मै० शुभ स्टोन क्रेशर, मुज्ज्फरपुर गुजरा तहसील लक्सर
5 मै० सूर्या स्टोन केशर मुजफ्फरपुर गुजरा तहसील लक्सर
6 मै० तुलसी स्टोन केशर ग्राम मुज्जफरपुर गुजरा महतोली त० लक्सर
7 मै० नेशनल एसोसिएट्स मुजफफरपुर गुजरा तहसील लक्सर
8 मै० लिमरा इन्डस्ट्रीज नेहन्दपुर तहसील लक्सर
9 मै० दून स्टोन क्रेशर महतोली तहसील लक्सर
10 मै० गणपति स्टोन केशर जवाहरखान उर्फ झीवरहेडी तहसील लक्सर
11 मै० वानिया स्टोन केशर महतोली तहसील लक्सर
12 मै० मों गंगा स्टोन क्रेशर, बाडीटीप तहसील व जिला हरिद्वार
13 मै० अलकनन्दा स्टोन केशर बाडीटीप तहसील व जिला हरिद्वार
14 मै० एस०एस० स्टोन केशर बाडीटीप तहसील व जिला हरिद्वार
प्रवर्तन दल में निम्नलिखित अधिकारीगण / कर्मचारीगण उपस्थित रहे :-
1. उप निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून।
2. खान अधिकारी भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून।
3. जिला खान अधिकारी, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग हरिद्वार।
4. मानचित्रकार, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून।
5. खान निरीक्षक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग हरिद्वार।
6. सर्वेक्षक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग हरिद्वार।
7. सहायक खनिज प्रर्वेक्षक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग हरिद्वार।


