होली पर्व पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने दिया बधाई संदेश।

Police प्रशासन हरिद्वार

होली पर्व के अवसर पर एस एस पी हरिद्वार नवनीत सिंह ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने बधाई संदेश में कहा है।

साथ ही एसएसपी ने कहा है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों और हुड़दंग करने वालों पर होगी सख़्त से सख़्त कार्रवाई।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है। उन्होंने लोगों से कहा है कि किसी परेशानी में 112 पर डायल कर पुलिस की मदद ले सकते हैं

उनके द्वारा पुलिस बल को लगातार गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए गए सख़्त निर्देश।

हरिद्वार पुलिस की अपील, प्रेम सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं सुरक्षित होली,रंगों का त्योहार खुशियों का बने, अव्यवस्था का नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *