देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक कार हरिद्वार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। माजरी ग्रांट पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। तीनों घायलों का उपचार जारी है।
चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने की वजह से वाहन अनियंत्रित हुआ और दुर्घटना हुई।

