हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी/खोए  35 लाख से अधिक कीमत के 140 मोबाइल बरामद किए और मोबाइल स्वामियों को सोंपे।

Police समस्या हरिद्वार

खोए मोबाइल मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों के चेहरे की लौटाई रौनक़।
खोए मोबाइल तलाशने में मददगार साबित हो रहा C.E.I.R. पोर्टल।


एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जनपद पुलिस को ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।


इन्हीं निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 140 मोबाइल फोन की रिकवरी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों में से कुछ फोन बाहरी राज्यों से जनपद हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल स्थित कम्पनियो के कर्मचारियो आदि के तथा कुछ फोन स्थानीय निवासियो के हैं। जिनकी कीमत लगभग ₹ 35 लाख से अधिक आंकी गई।
अपने खोये हुए मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके पीड़ितों के चेहरों पर पुलिस के द्वारा अपने अथक प्रयासो से मुस्कान लायी गयी जिस पर जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंशा की गयी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, हे0का0 विवेक यादव शामिल रहे। वहीं हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हे कोई लावारिश मोबाइल फोन मिलता है तो उक्त मोबाइल को तत्काल अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी में जमा करा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *