आज वृहस्पतिवार को पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 6, 7, 8 ,9 एवं कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान प्रदर्शनी का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक सोच विकसित होती है।

इस अवसर पर प्रवक्ता सुभाष चंद, कृष्ण कुमार ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान प्रदर्शनी के के महत्व के विषय में बताया। मंच संचालन संजीव कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में *जूनियर वर्ग में कक्षा 7 के छात्र विराट ने प्रथम स्थान, कक्षा 6 के छात्र शिवम ने द्वितीय तथा कक्षा 8 के छात्र युवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में कक्षा 11 ‘अ’ के छात्र अर्शलान ने प्रथम स्थान, कक्षा 11 ‘ब’ के छात्र कृष्णा ने द्वितीय तथा कक्षा 11 ब के छात्र वंश सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं व विद्यालय स्टाफ के लिए सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, प्रवक्ता सुभाष चंद अनवारूल हुसैन, श्रीमती सुषमा देवी, श्रीमती गीता रानी, कृष्ण कुमार, तेजपाल सिंह, श्रीमती लीला शर्मा, डॉक्टर नीतू रस्तोगी, संजीव कुमार, श्रीमती रीता चौधरी, अनुज कुमार, ब्रह्मपाल सिंह,श्रीमती पूनम, मोहम्मद जावेद भोजन माता श्रीमती गीता, श्रीमती सुनीता एवं महेंद्र इत्यादि उपस्थित रहे। अंत में सुभाष चंद्र त्यागी प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।


