होली के त्योहार पर हुड़दंगियों, स्टंटबाजों,रफ ड्राइव करने वालो पर हो सख्त कार्यवाही – सुनील सेठी।

पर्व, त्यौहार और मेले समस्या हरिद्वार

प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासभा महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने आज पंजाबी समाज के प्रतिनधिमंडल के साथ हरिद्वार वरिष्ट पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को गुरुनानक जी का चित्र भेंट कर उनके नए कार्यकाल के बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मांग की कि होली के त्योहारों के समय कुछ हुड़दंगी लोग गाड़िया बाइक बहुत तेज रफ्तार के साथ चलाते है जिससे बड़ी दुर्घटनाएं होती है और सड़क पर आम राहगीर को परेशानी उठानी पड़ती है बाजारों में भी तेज रफ्तार तीन तीन लोग ड्राइव करते है ऐसे लोगों पर त्योहारों के समय सख्त कार्यवाही होनी चाहिए मुख्य बाजारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाना चाहिए । ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरमिंद सिंह ने कहा कि होली का पर्व हर्ष खुशियों से मनाने का पर्व है लेकिन कुछ लोग अपनी मस्ती में इस पर्व पर उत्पात मचाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालते है इसलिए प्रशाशन को समुचित व्यवस्था कर आम इंसानों की सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू करने चाहिए ।  होली से दिन दिन पूर्व ही मुख्य बाजारों पर पुलिस की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे आम इंसान राहगीर को परेशानी न हो हुड़दंगियों पर पुलिस की मौजूदगी का एहसास हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से अर्पण ग्रोवर, प्रशांत लाम्बा, भूषण लाल, अमित बजाज, सौरभ अरोड़ा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *