महानगर कांग्रेस हरिद्वार द्वारा समाज सुधारक मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी‌ गई।

सम्मान हरिद्वार

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा स्थित पं गोविंद वल्लभ पंत पार्क में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी ने जीवनभर समाज सुधारक की भूमिका निभाई और वंचितों की आवाज बनकर समाज में काम किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और एससी विभाग जिला ग्रामीण अध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार कर कुरीतियों को दूर किया जा सकता है,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए  जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी ने पहाड़ों में शिक्षा का प्रचार प्रसार कर समाज में वंचितों को समानता का अधिकार दिलाने का काम किया,
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता अरूण राघव, मनीराम बागड़ी,सतेंद्र वर्मा, पार्षद सोहित सेठी, हिमांशु राजपूत,सुरेन्द्र ठाकुर, मुन्ना मास्टर, राजकुमार, सोनू शर्मा,सूरज माझी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *