बिजनौरी महासभा ने किया निर्बल परिवार की कन्या का विवाह कराने समाजसेवी संजीव कुमार शर्मा को सम्मानित
बिजनौरी महासभा ने सराहनीय पहल करते हुए निर्बल परिवार की कन्या का विवाह संपन्न कराने वाले समाजसेवी संजीव कुमार शर्मा को ‘बिजनौर रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया है। सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके सामाजिक योगदान की प्रशंसा की। बिजनौरी महासभा के संयोजक विपिन शर्मा ने कहा कि संजीव कुमार शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र के एक जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह कर सामाजिक दायित्व निभाया है। जोकि सराहनीय व समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज में नई चेतना और जागरूकता का संचार करते हैं। बिजनौरी महासभा के संयोजक प्रमोद गिरि एवं मनोज शर्मा ने कहा कि आज के समय में जब लोग व्यक्तिगत स्वार्थ में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में संजीव कुमार शर्मा जैसे समाजसेवी मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। उनका यह प्रयास सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने संजीव कुमार शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओमकार आजाद, रूकन राजपूत, मनोज शर्मा, मनोज गिरि ने भी विचार व्यक्त किए।

