शअंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में वायरल ऑडियो से मचे घमासान के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर देहरादून के बाद आज हरिद्वार एसआईटी के सामने पेश हुई, एस आई टी द्वारा कई घंटे पूछताछ की गई ।
उर्मिला ने बताया कि वह इस पूरे प्रकरण में SIT को पूरा सहयोग कर रही है। उर्मिला के वकील ने बताया कि पूछताछ इन्वेस्टिगेशन का एक पार्ट है जिसमें उर्मिला सनावर SIT को पूरा सहयोग कर रही है उर्मिला सनावर ने बताया कि अंकित भंडारी को न्याय दिलाने के लिए वह सरकार का पूरी तरह से सहयोग करेगी। उन्होंने पिछले कुछ दिनों से लापता रहने के बारे में भी बताया । उर्मिला सनावर ने कहा उसके पास जो भी जानकारी थी वह उसने एस आई टी को उपलब्ध करा दी है, जो वीडियो उपलब्ध थी वह उसने जमा कर दिए हैं और डिवाइस कल जमा कर देगी ।उसने कहा और सबूत पूर्व विधायक सुरेश राठौर के पास होने की बात कही।

