हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन रिकवरी” द्वारा कई बुझे चेहरों पर मुस्कान लौटाई,हांग कांग एवं भारत के कई राज्यों से बरामद 100 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए ।

Police हरिद्वार

Hong Kong से India तक किया सैमसंग मोबाइल ने सफर नए वर्ष से पहले हरिद्वार पुलिस ने दिया बड़ा उपहार , खोए मोबाइल उनके स्वामियों तक पहुँचाये
खोए मोबाईल फोन मिलने की आस खो बैठे मोबाईल स्वामियों का बड़ा तोहफ़ा
हांग कांग, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उ0प्र0, बिहार, तमिलनाडु आदि राज्यों से बरामद 100 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 100 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। ये मोबाइल फोन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और हांगकांग से बरामद किए गए हैं।

26 मोबाइल फोन के स्वामी दूर-दराज के राज्यों से होने के कारण कोतवाली नहीं आ पाए, इसलिए उन्हें कोरियर सर्विस के माध्यम से फोन भेजे जाएंगे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *