दुखद समाचार- मंगलोर क्षेत्र के विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन, मुख्यमंत्री धामी सहित अनेक पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

हरिद्वार जनपद की मंगलौर विधानसभा के बसपा विधायक हाजी सरबत करीम अंसारी का निधन हो गया है। वे 66 वर्ष के थे, मंगलोर विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए थे उन्होंने मंगलोर विधानसभा से पहले कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन 2012 में बसप्पा के टिकट पर चुनाव लड़का विधायक चुने गए थे। फिर 2022 में पुनः विधायक चुने गए थे वे पिछले काफी समय से बीमार चल थे उनका दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था,और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया । उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सभी कैबिनेट मंत्री और विधायकों और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अनेक नेताओं ने शोक जताया है। साथ ही उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया।
उनका अंतिम श्रद्धांजलि देने लोग बड़ी संख्या में मंगलौर पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *