उपनल कर्मचारी महिला मोर्चा जनपद हरिद्वार की अर्शी प्रवीन को अध्यक्ष एवं श्रीमती सुधा पाण्डे को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

राजनीति हरिद्वार

हरिद्वार में उपनल के महिला मोर्चा की जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया है।दिनांक 29/10/2023 को जनपद हरिद्वार में उपनल कर्मचारी महासंघ महिला मोर्चा की एक बैठक मेला नियंत्रण भवन में आहुत की गई वैदक का उद्देश्य जनपद, हरिद्वार में उपनल कर्मचारी महिला मोर्चा कार्यकारणी का गठन था। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती मीना रौथाण, प्रदेश महिला मोर्चा की महामन्त्री श्रीमती कल्पना बडत्थवाल एवं उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राजा एवं अन्य पदाधिकारीयों के द्धारा जनपद हरिद्वार की महिला मोर्चा कार्यकारणी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया जिसमें जनपद महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुश्री अर्शी प्रवीन एवं जिला महामन्त्री श्रीमती सुधा पाण्डे को जनपदीय महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गयी । इस कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के अध्यक्ष योगेन्द्र बडोनी, उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश सिंह, सगठन मन्त्री जय सिंह चौहान , रूपेश कुमार, सरक्षक मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *