पूर्व प्रधानमंत्री स्वo श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

खेल हरिद्वार

आयरन लेडी स्वo प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकैडमी हरिद्वार एवं नव युवा कल्याण समिति लक्सर हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी प्रमोद कुमार ओसपुर,लक्सर एवं समिति,अध्यक्ष के द्वारा किया गया ।उद्घाटन के अवसर पर श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर सभी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर,कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच एन एस स्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की  एवं राधेलाल पब्लिक स्कूल शातर शाह (पतंजलि) के मध्य खेला गया जिसमें एन एस स्पोर्ट्स अकादमी की कशिश, कनिका, डोली आदि ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीत कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली जबकि राधेलाल पब्लिक स्कूल की राधिका और दिव्या ने भी अच्छा खेल दिखाया लेकिन उनकी टीम को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा, विजेता व उपविजेता बालिका खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद के पूर्व प्रशिक्षक एवं वर्तमान में एस एम जे एन पीजी कॉलेज के खेलकूद प्रशिक्षक भारत भूषण के द्वारा सभी  खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया ।प्रतियोगिता को संपन्न कराने में रोमाना राव.  नैंसी,सोनिया, सत्यपाल आदि ने सहयोग प्रदान किया जबकि ग्राउंड की व्यवस्था बनाने में देवांश,हर्ष,नितेश,मयंक,शिवम, समद ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल,चेयरमैन पुष्कल नागयान, जिला ओलंपिक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,नगर निगम के पार्षद एवं अध्यक्ष सुनील अग्रवाल (गुड्डू) अपने जमाने के जाने-माने कबड्डी खिलाड़ी एवं नेपाल विद्यार्थी संघ के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज पांडे आदि ने विजेता बालिका खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि आप खेलकूद के क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने जनपद राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना भी अपने माता-पिता का नाम अपने विद्यालय का नाम रोशन करें ऐसी शुभकामनाएं हमारी आपके साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *