आज सुबह हरिद्वार के गाजीवाली क्षेत्र में एक महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
आशंका है कि अज्ञात हत्यारों ने महिला की पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव जलाया होगा।
लोगों ने हाईवे किनारे जले हुए शव के अवशेष देखकर पुलिस को सूचित किया ।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, फोरेंसिक एक्सपर्ट व आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शव के अवशेषों व बालों से शव के महिला का होने की पुष्टि हुई। जिसकी उम्र का अनुमान 20 से 30 वर्ष के बीच लगाया जा रहा है।
अनुमान है कि महिला की हत्या कर रात के अंधेरे में शव को हाईवे किनारे किसी ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर जलाया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास के थानों और जिलों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए जा रहे हैं।



