भीमगोड़ा के पूर्व पार्षद के भाई एवं,श्री राम नाट्य संस्थान भीमगोड़ा के महामंत्री अशोक चौहान का निधन, 3 दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। क्षेत्र के पूर्व पार्षद लखन चौहान के छोटे भाई अशोक चौहान का आज शाम निधन हो गया, अशोक चौहान लंबे समय से भीमगोड़ा की रामलीला से जुड़े हुए थे। उन्होंने रामलीला मंचन में अनेक भूमिकाओं में अभिनय भी किया और वर्तमान में वह रामलीला की प्रबंध कार्यकारिणी में महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे और क्षेत्र सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तीन दिन पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आने पर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, वे करीब 59 वर्ष के थे।उनके निधन पर राम नाट्य संस्थान के पदाधिकारियों सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को 10 बजे प्रातः खड़खड़ी शमशान घाट पर होगा।
