जनपदीय ब्राह्मण सभा ने जागृति ब्राह्मण संस्था द्वारा आयोजित भगवान परशुराम शोभा यात्रा का किया  स्वागत।

धार्मिक हरिद्वार


जागृति ब्राह्मण सभा, भेल द्वारा आयोजित परशुराम शोभा यात्रा शिवालिक नगर से चल कर परशुराम घाट तक बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकली गई।

यूँ तो शोभायात्रा का स्वागत हर चौराहे पर हुआ। उसी क्रम में भेल के फाउंड्री गेट पर जनपदीय ब्राह्मण सभा ने परशुराम शोभा यात्रा का स्वागत किया शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं  पर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें बिस्कुट और शीतल जल एवं अन्य पेय पदार्थों का वितरण  किया। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में  जागृति ब्राह्मण संस्था ,भेल ने परशुराम शोभा यात्रा का आयोजन किया जिसमें हरिद्वार की समस्त ब्राह्मण सभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

शोभा यात्रा मे ब्राह्मण अपने शस्त्र लेकर चल रहे थे अधिकांश ब्राह्मणों के हाथों में भगवान परशुराम का शास्त्र फरसा दिखाई दिया शोभा यात्रा का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कुलदीप कौशिक, सुशील त्रिपाठी, शिवकुमार शर्मा, देवेंद्र शर्मा, आरके कौशिक, दीपक भारद्वाज, कोषाध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा, महासचिव राजीव शर्मा, अध्यक्ष विजेंद्र पालीवाल ,डॉ हिमांशु द्विवेदी, शानू शर्मा आदि मौजूद थे किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *