भाजयुमो नेताओं ने जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का किया भव्य स्वागत, बोले मोदी और धामी के विजन को करेंगे साकार
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें विजनकारी, कर्मठ कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि आशुतोष शर्मा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने का काम करेंगे।
बुधवार को जिला कार्यालय जगजीतपुर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को पुष्प मालाएं एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सामंजस्य बनाकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता तक पहुंचाने वाले नेताओं को आगे बढ़ाया है। इसी कड़ी में आशुतोष शर्मा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए उनका लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने केंद्र और राज्य के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के साथ कार्यकर्ताओं का विश्वास जीतने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हर वर्ग एवं समाज को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा और लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हुए हैं, कोई भी व्यक्ति, आमजन अपनी बात या समस्या यहां पर दर्ज कराकर उनका निवारण करवा सकेगा।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, आशु चौधरी, लव शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, अभिनव चौहान, दीपांशु शर्मा, मोहित वर्मा, तरुण चौहान, संजीव कुमार, नक़ली राम सैनी, संदीप प्रधान, नवजोत वालिया, लेखराज सिंह, जयंत कुमार, मोहित चौहान, शिवम् चौहान, कुलदीप कुमार, दीपक रावत, सुमित चौधरी, राहुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, विवेक चौहान, श्रवण चौहान, प्रणव यादव, छोटू जयंत आदि शामिल हुए।



Bengali
English
Gujarati
Hindi
Kannada
Marathi
Nepali
Portuguese
Punjabi
Russian
Sindhi
Tamil
Telugu