दो दिन से लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव उसके ऑफिस में मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण।

Police हरिद्वार

सिंचाई विभाग के कर्मचारी की लाश उसी के दफ्तर में मिली. कर्मचारी दो दिन से लापता था।दो दिन से लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी की लाश उसी के दफ्तर में मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। मामला हरिद्वार जिले के रुड़की का है।मृतक का नाम अर्जुन, उम्र 30 साल पुत्र मदन पाल है, जो सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में चौकीदार के पद पर कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि अर्जुन की बीते बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कार्यालय में ड्यूटी थी, लेकिन गुरुवार को ड्यूटी पूरी होने के बाद भी अर्जुन घर नहीं पहुंचा। उधर छुट्टी के कारण कार्यालय भी दो दिन से बंद था। इस दौरान परिजनों ने भी अर्जुन का इधर-उधर काफी ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आज शनिवार को जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो देखा कि अर्जुन का शव कार्यालय में ही सीढियों में लटका हुआ मिला।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। इसी के साथ अर्जुन के परिजनों और पुलिस को भी अर्जुन की मौत की सूचना दी गई. मौके पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने अर्जुन के परिजनों से भी पूछताछ की।उन्होंने पुलिस को बताया कि अर्जुन को शराब और जुए की लत थी, जिस कारण उस पर काफी कर्जा हो रखा था।वहीं अर्जुन की मौत कैसे हुई इसका अभीतक पता नहीं लग पाया है। सिंचाई विभाग कार्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरा भी खराब हो रखा है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरा खरबत होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को लिखित में दे रखी है।

‘लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है,इसीलिए ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सका है।’

सुनील रमोला, पुलिस चौकी इंचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *