ब्रेकिंग – माणा हिमस्खलन पर चल रहा रेस्क्यू पूरा हुआ, रेस्क्यू टीमों द्वारा लापता चारों मजदूरों के शव बरामद।

आपदा उत्तराखंड

चमोली के माणा हिमस्खलन पर चल रहे रेस्क्यू में आज लापता चारों मजदूरों के शव बरामद कर लिए हैं इसके साथ ही माणा रेस्क्यू पूरा हो गया है। करीब 50 घंटे ये रेस्क्यू ऑपरेशन चला है। चमोली के जिला अधिकारी ने इसकी पुष्टि की

लापता तीन मजदूराे के शव आज सुबह ही बरामद कर लिए गए थे और
वहीं दोपहर बाद लापता आख़िरी श्रमिक का भी शव मिल गया है। इसके बाद मृतकों की संख्या 8 हो गई है।
शुक्रवार को बदरीनाथ क्षेत्र में माणा के पास एवलांच (हिमस्खलन) की चपेट में आने के बाद से रविवार सुबह तक लापता चल रहे 04 श्रमिकों के शव आज बर्फ से निकाले गए , इस तरह मरने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़कर 08 हो गई है। एवलांच की चपेट में बीआरओ के कुल 54 श्रमिक आए थे। 46 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया था, जबकि 04 की मौत की पुष्टि शनिवार देर शाम तक जा चुकी थी।

आपदा प्रबंधन सचिव वीके सुमन के अनुसार एवलांच की चपेट में आने के बाद रेस्क्यू किए गए 46 श्रमिकों में से 24 श्रमिकों को माणा स्थित सेना के हॉस्पिटल से जोशीमठ लाया गया है। यहां सेना के अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। हालांकि, 02 श्रमिकों को स्थिति गंभीर होने से उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पूर्व से ही ठीक था, जिसे घर भेजा जा चुका है। इसके अलावा शेष 22 श्रमिक ठीक हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर रेस्क्यू की निगरानी कर रहे हैं। वह अभियान में जुटी सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

दूसरी तरफ लापता चल रहे श्रमिकों की खोज के लिए विक्टिम लोकेटिंग कैमरा और ग्राउंड पैनेट्रेटिंग रडार (जमीन के नीचे की छवियों को देखने के लिए) सहारा भी लिया गया। हालांकि, जगह-जगह कई फीट तक जमा बर्फ और अधिक समय बीत जाने के साथ लापता श्रमिकों के जिंदा बचने की उम्मीद धूमिल होती जा रही थी। इसी आशंका के बीच रविवार दोपहर को यह बात सामने आए कि 03 और श्रमिकों के शव मिले हैं। ऐसे में शेष बचे 01 श्रमिक का शव दोपहर बाद बरामद कर लिया गया है और इस प्रकार माणा हिमस्खलन पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है।

आपदा प्रबंधन सचिव सुमन के अनुसार लापता श्रमिकों में हरमेश चंद हिमाचल प्रदेश, अशोक उत्तर प्रदेश, अनिल कुमार व अरविंद उत्तराखंड निवासी थे। जिलाधिकारी ने बताया कि देर रात डॉक्टरों ने 04 मजदूरों को मृत्यु की पुष्टि की है। जिनमें हिमाचल के जितेंद्र सिंह व मोहिंदर पाल, उत्तर प्रदेश के मंजीत यादव, तथा उत्तराखंड के अलोक यादव शामिल हैं।

बता दें कि 46 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। 46 में से एक की हालत गंभीर है जिसे ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। बाकी 45 घायलों का इलाज जोशीमठ के मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं मृतकों की कुल संख्या 8 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.