भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं को परखा।

कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में, लाखों की संख्या में शिवभक्त डाक कांवड़िया पवित्र गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मोतीचूर तक हाईवे का किया निरीक्षण भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुगम, सुव्यवस्थित एवं […]

Continue Reading

कांवड़ मेले की भीड़ में 03 वर्षीय ऋतिक खो गया, हरिद्वार पुलिस की तत्परता ने फिर मिलाया नन्हें मासूम को परिवार से।

रोडीबेलवाला पार्किंग के पास ग्राउंड में करीब 03 वर्षीय बच्चा ऋतिक रोता हुआ अकेला मिला। मासूम की आंखों में अपनों से बिछड़ने का डर था और वह लगातार रो रहा था।खोया-पाया केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने अपने अनुभव और ममता भरे व्यवहार से बच्चे को शांत किया। उनकी गोद और अपनापन पाकर मासूम को […]

Continue Reading

भारी वर्षा के बीच कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने नारसन बॉर्डर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, जलभराव और यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिए निर्देश।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील10 फीट चौड़ाई एवं 12 फीट ऊंचाई से अधिक मानकों के विपरीत कांवड़ एवं डीजे को नारसन बॉर्डर से लौटाया जा रहा हैभारी वर्षा से प्रभावित जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी के त्वरित निर्देश दिए। नारसन बॉर्डर से हरिद्वार […]

Continue Reading

हरिद्वार पुलिस द्वारा मानकों के अनुरूप ना होनेवाले डी जे बहादराबाद क्षेत्र से वापस लौटाए गए वाहन।

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं – हरिद्वार पुलिस डी जे हरिद्वार पुलिस द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। बहादराबाद क्षेत्र में मानकों के अनुरूप न पाए गए DJ वाहनों को वापस लौटाया गया, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनी रहे। हरिद्वार पुलिस ने सभी […]

Continue Reading

दूधियाबंध के पास।पुलिस ने किया स्मैक समेत तस्कर को गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने स्मैक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई […]

Continue Reading

रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोर को गिरफ्तार कर  विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 25 बाइक बरामद की ।

रानीपुर पुलिस की टीम ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 25 बाइक बरामद की है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार ने कहा उन्होंने  बताया कि स्वर्ण जयन्ती पार्क बी0एच0ई0एल0 से अज्ञात चोर ने स्पलेण्डर मोटर साइकिल चोरी […]

Continue Reading

हरिद्वार पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के एक खाताधारक के  धोखाधड़ी से 50 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 13 लाख रुपए और एक प्लाट की रजिस्ट्री बरामद की।

हरिद्वार पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के एक खाताधारक के खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के बहुचर्चित मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने फर्जी आधार कार्ड और फोन बैंकिंग का सहारा लेकर खाताधारक के नाम पर नया डेबिट कार्ड जारी कराया और […]

Continue Reading

पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना का खुलासा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी थाना पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ गांव के रहने वाले हैं। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण शेखरचंद्र […]

Continue Reading

सप्तऋषि क्षेत्र में आपस में झगड़ा कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

आपस में झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया हैै। मंगलवार को सप्तऋषि क्षेत्र में कुछ लोगों के आपस में झगड़ा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी […]

Continue Reading

हरिद्वार पुलिस ने निभाया इंसानियत का फर्ज,आर्थिक तंगी के कारण परिजनों के न आने पर भंडारे वाले बाबा का ससम्मान अंतिम संस्कार किया।

पुलिस ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए भंडारे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर रहने वाले रमाशंकर गुप्ता का अंतिम संस्कार कर उन्हें सम्मानजनक विदाई दी। 9 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शिनाख्त के प्रयास […]

Continue Reading