देवेंद्र यादव दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बनाए गए, जानिए क्यों हुई यह नियुक्ति।

राजनीति राष्ट्रीय

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। आज कांग्रेस के महासचिव के सी वेनुगोपाल ने देवेंद्र यादव को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। देवेंद्र यादव ने नियुक्ति पत्र को एक्स पर शेयर करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और के सी वेणुगोपाल का आभार व्यक्त किया है देवेन्द्र यादव दिल्ली विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हैं। देवेंद्र यादव उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं। देवेंद्र यादव को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी ने लिया है। देवेंद्र यादव दिल्ली के बादली निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद वह ‘आप’ उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे।

कांग्रेस दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर अपना एतराज जताया था। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों के चयन व कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर भी आपत्ति दर्ज करते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *