प्रियंका गांधी ने रुड़की में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से यह अपील की।

राजनीति हरिद्वार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रुड़की पहुंचने पर में कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया वेआज डीएवी रुड़की पहुंचीं। जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया।


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जब काम का समय होता है तो हिसाब लेने का भी समय होता है। हम सभी को समझना चाहिए। देश को बनाने वाले आप लोग हैं, जिसे आप चुनने वाले हैं उसे सोच समझ कर चुनिए। यह चुनाव आपका भविष्य तय करने जा रहा है।
कहा कि आप अपने मुद्दों को सर्वोपरि रखें। उन्होंने जनता से भी पूछा कि आज का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है। बेरोजगारी का या महंगाई। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा महंगाई की मार है। मोदी सरकार ने कारखानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिया है। जो रोजगार के अवसर थे वह उनके खास उद्योगपतियों के पास चले गए। छोटे और मध्यम रोजगारों पर नोटबंदी थोप दी। लोगों को लाइनों में खड़ा किया गया। आज तक नहीं बता पाए की काला धन कहां है।प्रियंका ने कहाकि नोटबंदी का नुकसान लोगों को झेलना पड़ा। छोटे रोजगार करने वाले दुकानदारों को खत्म कर दिया। उनकी नीति रोजगार घटाने वाली है। आज तक कोई नीति नहीं दे पाए कि रोजगार कैसे बढ़ाएंगे। कांग्रेस की सरकार जिन प्रदेशों में आई हमने गारंटी दी। वहां पर सरकारी पदों पर नौकरी दी जाएगी। कहाकि चुनाव में हमने कुछ ऐसी घोषणा की हैं जिन्हें हम पूरी करके दिखाएंगे, इसीलिए हमने इसे गारंटी का नाम दिया है। हमने जिन प्रदेशों में सरकार बनाई है उससे पहले हमने गारंटी दी थी उन जगहों पर हमने गारंटी के साथ प्रदेशों में ओपीएस लागू करना शुरू कर दिया।
प्रियंका ने कहाकि पलायन को रोकने के लिए उत्तराखंड में पर्यटन, जमीन के कानून कड़े किये जाएंगे। उद्योगपतियों के फायदे के लिए भाजपा कानून बनाती है। हम चाहते हैं कि कृषि के लिए एक आयोग बने। किसानों के कृषि आयात निर्यात की एक नीति बनाई जाए जिससे किसानों का फायदा हो। अगर आपने सही निर्णय नहीं लिया तो पिछले 10 साल की तरह आपको 5 साल फिर संघर्ष करना पड़ेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारत के लोकतंत्र बचाना एक बड़ी चुनौती है। देश की जो मूल मान्यताएं हैं जो देश की आजादी के लिए बनाई गई थी उन्हें बचाने की चुनौती है। भारत की मर्यादा जो संविधान के रूप में है उसे बचाने की चुनौती है। बाबासाहेब आम्बेडकर का संविधान खतरे में है। देश का आरक्षण खतरे में है सब कुछ खतरे में है।
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि कांग्रेस की जो लहर पूरे देश में चल रही है उसे आज पूरा देश देख रहा है। आज लोग महंगाई से परेशान हैं। लोगों को नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। आज देश की जनता कह रही है कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन। डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। आज का युवा परेशान है। राहुल गांधी ने वादा किया है कि हमारी सरकार आती है तो हम लाखों लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे। महिलाओं को सुरक्षा देने का काम करेंगे।
इस दौरान बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इसम सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की एवं हरिद्वार से पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह भी प्रियंका गांधी के मंच पर कांग्रेस में शामिल हो गए। वीरेंद्र सिंह 1989 में जनता दल टिकट पर हरिद्वार से विधायक चुने गए थे। आज के कार्यक्रम में विधायक ममता राकेश, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, पूर्व महापौर रुड़की यशपाल राणा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *