ब्रेकिंग न्यूज -केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई बॉडी को निलंबित किया।

Uncategorized

केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई बॉडी को निलंबित कर दिया है।
पिछले 11 महीनों से विवादों में घिरी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई कार्यकारिणी को खेल मंत्रालय ने आज रविवार को सस्पेंड कर दिया। 3 दिन पहले 21 दिसंबर को कुश्ती फेडरेशन के चुनाव में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह अध्यक्ष बने थे।

बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत के विरोध में ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। पहलवान बजरंग पुनिया ने भी पद्मश्री लौटा दिया था। गूंगा पहलवान ने भी पद्मश्री लौटाने की घोषणा कर दी थी।
फेडरेशन की पिछली कार्यकारिणी में बृजभूषण के साथ संजय सिंह संयुक्त सचिव थे। संजय सिंह ने चुनाव में कॉमनवेल्थ चैंपियन अनीता सिंह श्योराण को हराया था। संजय की जीत के बाद बृजभूषण के बेटे ने कहा था कि हमारा दबदबा पहले था और आगे भी रहेगा। सरकार ने विरोध को देखते हुए नई कार्यकारिणी को निलंबित कर दिया है और उनके द्वारा लिए गए सभी निर्णय पर भी रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *