उत्तरी हरिद्वार में लगातार पानी के संकट को लेकर महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान के खिलाफ जताया रोष। सुनील सेठी ने गैर जिम्मेदार विभाग जल संस्थान के अधिकारियों पर सरकार की छवि खराब करने का लगाया आरोप।
मुख्यमंत्री से जल संस्थान के गैर जिम्मेदार अधिकारियों को तलब करने की रखी मांग। सुनील सेठी ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में जिसमें गंगा विहार, भारत माता पुरम, जसविंद्र इंक्लेव, भागीरथी नगर, गंगोत्री विहार,उत्तम बस्ती, गायत्री विहार, रानी गली , अमृत गंगा अपार्टमेंट, सत्यम विहार सहित कई इलाकों में कई दिनों से पानी की सप्लाई रोजाना बाधित हो रही है कभी 24 घंटे कभी 12 घंटे कभी 48 घंटे रोजाना यही समस्या से जनता परेशान है लेकिन जल संस्थान द्वारा न तो समय से लीकेज ठीक की जाती है न ही पूर्व में कोई सूचना दी जाती है जिसको लेकर जनता में भारी रोष है इसलिए ऐसे विभाग पर कार्यवाहियों होनी चाहिए जो अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन न करके सरकार की छवि जनता के सामने खराब कर रहे है। सुनील सेठी ने जल्द व्यवस्था न सुधरने पर जल संस्थान विभाग पर बड़े धरने की भी चेतावनी जारी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश पांडे, दीन दयाल शर्मा, अजय यादव, लाल जी यादव, मनोज मिश्रा, श्याम पांडे, पवन कुमार, अमित कुमार, अमर सिंह, अजय , परमाल शर्मा, प्रिंस, भगीरथ प्रजापति, हरिमोहन भारद्वाज, रामकेश सिंह, लाल सिंह, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अमित अरोड़ा, रौनक पांडेय, भूमनेश्वर उपाध्याय, अमित कुमार,ललित अरोड़ा रहे।


